Mathura News: विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापार मण्डल ने निकाला पैदल मार्च
मथुरा, अक्टूबर 8 -- Mathura News: नगर में लगातार बनी हुई विद्युत समस्याओं और जर्जर विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वृंदावन इकाई ने पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया है। इस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते निस्तारण नहीं किया गया तो आमजन और व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर क्षेत्र की 11 केवी लाइन पर मुख्यमंत्री के 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देशों के बावजूद बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा नवीन मुरली पार्क फीडर को बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.