Mathura News: विद्युत निविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, घंटों बंद रही सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली
मथुरा, जुलाई 16 -- Mathura News: मांगों को लेकर विद्युत निविदा कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। मसानी बिजलीघर पर नारेबाजी की गई। इसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बिजली घंटों बंद रही। सप्लाई न मिलने से लोगों में आक्रोश रहा। प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ता बिजलीघर एवं 1912 पर शिकायत दर्ज कराते रहे। इधर शाम को विभागीय अधिकारियों एवं संघ के नेताओं के बीच वार्ता हुई। मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द निस्तारण कराने को कहा। इसके बाद कार्य बहिष्कार वापस हो गया। कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करना शुरू कर दिया। इससे पूर्व जिन उपभोक्ताओं की बिजली फॉल्ट के कारण खराब हुई, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मसानी उपकेन्द्र पर संविदा कर्मचारी सुनील का कार्य के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। उसे बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा था। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.