मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: मथुरा जोन में विद्युत टीमों ने कार्रवाई करते हुए 44 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। कुल 102 किलोवाट का विद्युत भार चोरी के रूप में पकड़ा गया। अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के निर्देश पर बुधवार को विशेष चेकिंग एवं छापामार अभियान चलाया गया। एसडीओ सीके शर्मा के निर्देशन में शहरी क्षेत्र में,सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में इंदुपुरम कॉलोनी में विशेष चेकिंग एवं छापामार अभियान चलाया गया। उपखण्ड अधिकारी समर्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में अहोई खुर्द क्षेत्र में चेकिंग हुई। इसके अतिरिक्त संबंधित उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में अन्यौर, नीमगांव, अड़ींग, बाजना टाउन एवं बरारी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।। यह भी पढ़ें- विद्युत टीमों ने 73 स्थानों पर पकड़ी चोरी अभियान के द...