मथुरा, अक्टूबर 19 -- Mathura News: विजयदशमी के पावन पर्व पर 20 अक्तूबर को बांके बिहारी फार्म हाउस में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जैंत स्थित वीआईपी रोड से देवी आटस रोड पर आयोजित होगा। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। परंपरागत रूप से शस्त्रों का पूजन कर शक्ति, साहस, शौर्य और राष्ट्र रक्षा के संकल्प को स्मरण किया जाता है। क्षत्रिय नेता ठाकुर मुकेश सिकरवार ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- दशहरा 2026 पूजा मुहूर्त: विजयादशमी पर कब करें शस्त्र पूजा, जानें विधि शस्त्र पूजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट कि...