Mathura News: वाहन और स्कूल वैन की बैटरियां चोरी
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत ग्राम देवी आटस में चोरों ने वाहनों को अपना निशाना बनाते हुए बैटरियां चोरी कर लीं। आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से स्थानीय वाहन स्वामियों और ग्रामीणों में भारी रोष व भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देवीआटस गांव निवासी राधे आरओ प्लांट का संचालन करते हैं और पानी की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाला उनका वाहन प्लांट के बाहर ही खड़ा था। बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर प्लांट के सामने खड़े वाहन और कुछ ही दूरी पर खड़ी एक स्कूल वैन से बैटरियां पार कर दीं। सुबह जब वाहन स्वामी पहुंचे तो चोरी का पता चला। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ दिन पूर्व भी चोर एक घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए थे। आहट होने पर भागते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.