Mathura News: वामन भगवान की निकलेगी विशाल शोभायात्रा, जिम्मेदारी सौंपी
मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा प्रस्तावित विशाल शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र विमोचन सोमवार को समारोह पूर्वक हुआ। शोभायात्रा को भव्य बनाने के रणनीति बनाते हुए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर दिया गया। डैंपियर नगर स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि श्री वामन भगवान की विशाल शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि भगवान वामन की शोभायात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। योगेश द्विवेदी ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर समाज में विशेष उत्साह है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: महावीर झंडा शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, 13 सितंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.