Mathura News: लेनदेन को लेकर विवाद में जमकर मारपीट, कार जलायी
मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना जमुनापार अंतर्गत गांव कल्यानपुर के समीप पानी गांव रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप शनिवार देर रात दो प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वालों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और कार में आग लगा दी। दो कार के शीशे टूट गये। मारपीट में दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पानी गांव रोड पर कल्याणपुर के समीप गिर्राज कोल्ड स्टोर के समीप शैलू, कान्हा और रामू के मध्य प्रापर्टी के मामले में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- Etah News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई राउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.