मथुरा, नवम्बर 9 -- Mathura News: थाना छाता पुलिस टीम, सर्विलांस और स्वाट टीम की चेकिंग के दौरान केडी मेडिकल कालेज के समीप पुल पर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। इनमें विगत दिनों किसान के साथ लूट की घटना करने के आरोप में प्रकाश में आया आरोपी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चन्द त्रिपाठी, निरीक्षक बिजेन्द्रपाल सिंह राणा, स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी विकास कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार राय, जय सिंह, अंशुमान सिंह विश्नोई, अंकित मलिक पुलिस टीम के साथ संस्कृति विवि फ्लाई ओवर पर पुल के समीप चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि दो नवंबर को मथुरा मंडी से धान की रकम लेकर आ रहे वृद्ध किसान से दो लाख 13 हजार रुपये ...