मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: मथुरा। सावन मास के सातवें दिन पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुर जी महाराज लाल हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। लाल हिंडोले के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के समस्त धार्मिक कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार द्वारा परंपरानुसार किया जाता है। उसी परंपरा के तहत सावन मास में ठाकुर जी को विभिन्न प्रकार की घटाओं और हिंडोलों में विराजमान कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Mathura News: लाल हिंडोले में राजाधिराज को निहार कर भक्त हुए धन्य उन्होंने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को स्न...