मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: सावन मास के सातवें दिन बुधवार को द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुर राजाधिराज महाराज को सेवायतों ने लाल हिंडोले में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गये। हिंडोला में मनोहरी दर्शन पाकर भक्त अपने को धन्य महसूस कर रहे थे। खुश होकर राजाधिराज की जय जयकार कर रहे थे। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पुष्टिमार्ग संप्रदाय परम्परा के अनुसार श्रावण मास के शुरू होते ही द्वारकाधीश मंदिर में हिंडोला उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। आज सावन मास के सातवें दिन ठाकुर राजाधिराज महाराज के लाल हिंडोले में दर्शन भक्तों को कराये गए। गुरुवार को भी संध्या 5:10 से 5:45 बजे तक ठाकुर जी महाराज सोसनी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...