मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में सीएमओ द्वारा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। सूचना मिली कि कुछ चिकित्सक एवं कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। मेला अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में चार चिकित्सक एवं एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ ने लापरवाह चिकित्सक एवं कर्मी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। गोवर्धन मेला में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। शिविरों का संचालन शुरू हो गया है। मेला प्रभारी द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। निरीक्षण में बलदेव के चिकित्सा अधिकारी डा.गौरव तरकर, वृंदावन के चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, बरसाना की चिकित्सा अधिकारी ...