मथुरा, अगस्त 8 -- Mathura News: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के निर्देश पर जनपद के 101 ग्राम पंचायतों में बनाये गए लाडली वनों में पौधे रोपण की स्थिति का पता लगाने पर जिले के सभी विकास खंड़ों के सहायक विकास अधिकारी अपनी अपनी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायतों ने अपने अपने ब्लाक की ग्राम पंचायतों में मौके पर पहुंचकर लाडली वनों का हाल जाना। जहां खामियां मिली उनको सुधारने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग से जुलाई माह में जनपद के 101 ग्राम पंचायतों को हरियाली से आच्छादित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के निर्देशन में ग्राम पंचायत की भूमि पर लाड़ली वन स्थापित करने के लिए अभियान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं, व ग्रामीणों से सहयोग से चलाया गया। प्रत्येक लाडली वन में ...