मथुरा, अगस्त 4 -- Mathura News: मथुरा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि महानगर समस्त डलावघरों व गार्बेज बल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) से रोजना सुबह 8 बजे से पूर्व कूड़ा उठ जाना चाहिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने सफाई कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सफाई निरीक्षक अपने-अपने वार्डों के अंतर्गत आने वाले समस्त डलाव घरों को चिन्हित कर उनकी नियमित एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: निरीक्षण में मिली गंदगी, सुपरवाइजर को नोटिस यदि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्य...