Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज रेलवे फाटक के समीप रविवार रात एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के झींगरपुरा स्थित पुराना बस स्टैंड निवासी तरुण का शव खून से लथपथ आर्य समाज रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर परिजनों को सूचना दे दी। मृतक के भाई ने बताया कि रविवार रात नौ बजे तरुण को कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि दोस्तों ने तरुण को शराब पिलाने के बाद मारपीट कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.