मथुरा, अक्टूबर 18 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के एक कस्बे की युवती को प्यार के जाल में फंसाकर नामजदों ने दुष्कर्म कर कर अश्लील वीडियो बना तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़िता द्वारा रुपये न देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। विगत दिन मांट क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीया युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पिछले साल मई-2025 में आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर वृंदावन के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि इसके करीब 10 दिन बाद आरोपी ने दोबारा पीड़िता के घर पहुंचकर दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील व...