मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: मथुरा। रिफाइनरी में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को परखने के उद्देश्य से समय-समय पर आपातकालीन पूर्वाभ्यास आयोजित किए जाते हैं। सोमवार को बीजी-1, ओएम एंड एस-I में आपातकालीन पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास का परिदृश्य बीजी-1 लोडिंग गैंट्री पर वैगन में मोटर स्पिरिट की लोडिंग के दौरान ओवरफिलिंग के कारण एमएस के फैलाव से वाष्प बादल बनने तथा क्षतिग्रस्त लाइट फिटिंग के संपर्क में आने से आग लगने पर आधारित था। आग की सूचना मिलते ही संबंधित कर्मियों द्वारा आपातकालीन शटडाउन किया गया तथा फायर एंड सेफ्टी कंट्रोल रूम एवं संबंधित नियंत्रण कक्षों को सूचना दी गई। गैंट्री के वाटर स्प्रे सिस्टम को सक्रिय किया गया और फो...