Mathura News: राया, महावन व बल्देव ब्लाक को दीपावली का तोहफा
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 द्वारा जनपद के राया, महावन और बल्देव ब्लाकों के तीन दर्जन से अधिक गांवों के नागरिकों को दीपावली विशेष तोहफा दिया है। इसके तहत तीनों ब्लाकों में 33 जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत कराके कायाकल्प की जाएगी। इन कार्यों के लिए अनुमानित लागत करीब 6.77 करोड़ रुपये शासन ने निर्धारित की है। ये कार्य दो माह में पूरे किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह ने बताया कि बल्देव रजवाह पुल से खड़ेरा होते हुए बाबा हरिदास के आश्रम तक के निर्माण को 20 लाख, राया सादाबाद मार्ग से पीरीगढ़ी पर मरम्मत के लिए 22.40 लाख, गढ़ीखांडा मां अशावली मंदिर मार्ग पर 18 लाख रुपये, पीबीएमवी से होल्ला मार्ग पर 7.50 लाख रुपये, मदैम से जगलिया रोड का 20 लाख रुपये,नगला सहतू सम्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.