मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा श्रीनाथद्वारा राजस्थान में होने वाले ब्यावला कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाटिका में राधा जी की लगन पत्रिका लेखन, मेहंदी कार्यक्रम भजन संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में राधाजी का अपने अष्ट सखियों के साथ आगमन हुआ। इसमें बृषभान एवं कीर्तिदा अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। नरेंद्र अग्रवाल एवं अंजना अग्रवाल लाडली जी को अपने साथ कार्यक्रम स्थल पर लेकर आये जिनका सदस्यों ने नाचते गाते हुए स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शास्त्रों की परंपरा का पालन कर राधा रानी की लग्न पत्रिका लेखन संपन्न हुआ एवं ठाकुर जी की मेहंदी कार्यक्रम भी हुआ। अजयकांत लक्ष्मी गर्ग एवं नरेंद्र अंजना अग्रवाल की ओर से सभी को मेहंदी गिफ्ट की गई। संस्थापक ने बताया कि नाथद्वारा स्थित होटल में भग...