Mathura News: राधाजी के स्वागत को सजकर तैयार हुआ बरसाना धाम
मथुरा, सितम्बर 19 -- Mathura News: बरसाना, राधाजी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। चारों तरफ राधे-राधे के जयकारों से वृषभान की नगरी गुंजायमान हो रही है।हर कोई उस पावन बेला की प्रतीक्षा में है, जब ब्रह्म मुहूर्त में लाडलीजी के महल में राधरानी का प्राकट्य होगा। 19 सितंबर की भोर चार बजे होने वाले इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालुओं के कदम बरसाना की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन का हर विभाग यहां की व्यवस्थाओं के लिए मुस्तैत दिखाई दे रहा है। जहां नगर पंचायत कस्बे और मंदिर जाने वाले रास्तों को साफ सुथरा बनाने में जुटा है। सफाई कर्मी अपनी पाली के अनुसार 24 घंटे सफाई कार्य में जुटे हुए हैं。 यह भी पढ़ें- राधाष्टमी आज, बरसाना में राधा जी के दर्शनों के समय की गई वृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.