मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: विगत दिन गांव भैसारा में मंदिर के दर्शन करने जा रहे युवक पर किये गये जानलेवा हमले के आरोप में वांछितों की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बताते चलें कि बुधवार शाम गांव भैंसारा निवासी ललित कुमार गांव के समीप बने मंदिर में दर्शन करने जाते समय स्कॉर्पियो सवार युवक चिराग निवासी गांव सारस, राया ने अपने साथियों के साथ रास्ते में घेर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। इससे बचने पर हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल स्कॉर्पियो सवारों की तलाश में जुट गयी। यह भी पढ़ें- Mathura News: कार से कुचलने का प्रयास, कई राउंड फायरिंग पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद चिराग और उसके साथियों के खिलाफ मु...