मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: थाना अंतर्गत एक कालोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से तबियत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर उसे उपचार को भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कालोनी निवासी एक युवक ने रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि परिजनों ने आनन-फानन में समय रहते युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक जिंदगी मौत से लड़ रहा है। कॉलोनी में चर्चा है कि युवक का पत्नी से पिछले करीब एक वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अपने मायके चली गई थी और उसके बुलाने पर भी पत्नी स...