Mathura News: युवक को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में युवक को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात क्लेन्सी इण्टर कॉलेज से बिजली घर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चौकी क्षेत्र कृष्णापुरी से आरोपी आसू उर्फ गोलू निवासी खटीक मोहल्ला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 2 हार पीली धातू व 2 जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु के अलावा आरोपी से 1060 रुपए बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: शातिर चोर दबोचा गया, 16 लाख का सोना-चांदी और नकदी बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.