मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: थाना हाइवे अंतर्गत रविवार सुबह कुसुम वाटिका कालोनी के समीप फतेहपुर सीकरी निवासी युवक का लहुलुहान अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मुकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी मृतक की बहन के साथ रहने लगा था इसका मृतक विरोध करता था। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गांव सावरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा निवासी गोविंद उर्फ पप्पू अपने परिवार के साथ एटीवी नगर के पीछे स्थित कुसुम विहार कालोनी के समीप रह मेहनत मजदूरी करता था। रविवार सुबह नौ बजे करीब कुसुम वाटिका के समीप वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। युवक का शव देख मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना प...