मथुरा, अक्टूबर 15 -- Mathura News: पवित्र यमुना में गिर रहे प्रदूषित पानी के नालों पर गरीब एकता दल ने रोष जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से इनको तत्काल प्रभाव से टेप करवाने की मांग की है। गरीब एकता दल के बैनर तले गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वृंदावन के वाराह घाट पर पहुंचकर यमुना नदी में सीधे गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सभी नालों को टेप करके सीवेज लाइन के माध्यम से सीवेज प्लांट तक पानी पहुंचाया जाए, ताकि यमुना जी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। संस्था के अध्यक्ष विवेक महाजन एडवोकेट ने बताया कि मौजूदा समय में वृंदावन में 5 एमएलडी और 7 एमएलडी क्षमता के दो सीवेज प्लांट होने के बावजूद शहर का सारा गंदा पानी और सीवर का मल-मूत्र सीधे यमुना में बहाया जा रहा है, जिससे ...