मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: दीपोत्सव के दौरान बुधवार को यमद्धितीया (भाई दौज) पर यमुना स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा को लेकर यमुना घाटों पर पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त इंताजामात किये हैं। शहरी क्षेत्र को दस तो जमुनापार क्षेत्र को एक सेक्टर में विभक्त करते हुए पुलिस, पीएसी के गोताखोर जवान लगाये गये हैं। वे लगातार स्टीमर से यमुना में पैट्रोलिंग करेंगे, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुधवार को भाई दौज है। यमद्धितीया त्योहार पर यम की फांस से मुक्ति के लिये बड़ी संख्या में भाई-बहन स्नान करने आयेंगे। इनकी सुविधा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने पर्याप्त संख्या में पुलिस व फ्लड पीएसी के जवानों को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Mathura News: यमद्वितीया के महास्नान की तैयारियां, घाटों पर हुई ...