मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: स्पीड पोस्ट का पार्सल ट्रैक करने के बहाने भेजे गए फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 1.08 लाख रुपये निकाल लिए और 7.05 लाख रुपये का ऑनलाइन पर्सनल लोन भी स्वीकृत करा लिया। एक अन्य पारिवारिक खाते से भी 28,800 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना मथुरा पुलिस ने अज्ञात कॉलर और खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंद नगर निवासी अकील खान ने तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप संदेश आए। कॉलर ने स्पीड पोस्ट ट्रैक कराने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल अत्यधिक गर्म हो गया और सिस्टम हैक हो गया। इसके बाद साइबर अपरा...