मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत बलदेव-जुगसना मार्ग पर बुधवार को गांव नगला जमुनी पर बलदेव की और से तेज गति से जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी ने मोटर साइकिल सवारों में टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई औक एक घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। बलदेव से जुगसना की ओर जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी ने नगला जमुनी पर मोटर साइकिल सवारों में टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गांव लालगढ़ी थाना राया निवासी आमिर खान उर्फ इंसी (35) पुत्र नूर मुहम्मद की मौत हो गई। जबकि उसका साथी आबिद (22) पुत्र हबीब घायल हो गया। ये दोनों साथी जुगसना की तरफ से मोटर साइकिल से बलदेव की ओर जा रहे थे। आमिर खान का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। आमिर की दादी अकेली गांव में रहती है। दादी से मिलने के साथ उनको खर्चा ...