Mathura News: मुख्यमंत्री योगी का नगर पंचायत अध्यक्षों ने किया भव्य स्वागत
मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रजभूमि आये प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा जनपद के नगर पंचायत अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। इस दौरान सभी अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दाऊजी महाराज का पटुका पहनाकर भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राधा रानी की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थल और ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ महोत्सव पर बलदेव पधारने का औपचारिक निमंत्रण दिया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव पूरे ब्रज मंडल का सबसे बड़ा उत्सव है और मुख्यमंत्री के आगमन से इस पर्व की शोभा और बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.