मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद से सभी ब्लाकों में 589 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 511 आवेदन पात्र मिले। अब इनका आवास का सपना शीघ्र पूरा होगा। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस वित्तीय वर्ष 511 नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। ब्लाक स्तरीय सत्यापन में सब कुछ सही मिलने पर अब इनको आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। आवास योजना में 589 लोगों ने आवेदन किया, जिनका ब्लाक स्तर पर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद इनमें से 511 आवेदक पात्र पाए गए, जबकि पात्रता संबंधी। इसके बाद सभी दस विकास खंडों से इन पात्र आवेदकों की सूची जिला मुख्यालय भेजी गई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के के परियोजना निदेशक एके उपाध्याय ने बताया कि योजना में इस वर्ष के आवेदकों का आवास योजना की पहली किस्...