मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: सामाजिक संस्था मिशन स्माईल फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष हरियाली तीज उत्सव को स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति की भावना के साथ विशेष रूप से मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष गीता नाथानी ने बताया कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, प्रकृति एवं पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। वहीं स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम में हरियाली तीज की पारंपरिक गतिविधियों के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, तिरंगा थीम तथा सामाजिक एकता के संदेश को प्रमुखता दी गई है । महासचिव एडवोकेट अनीता चावला ने कहा हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और परिवार के प्रति समर्पण का उत्सव है, जब इसे स्वतंत्रता दिवस की रा...