Mathura News: मिक्सर मशीन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: थाना अंतर्गत छाता रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को मिक्सर मशीन वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाये हैं। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कस्बा गोवर्धन निवासी शंकर (30) बाइक से अपने पिता मदन के साथ गोवर्धन से छाता की ओर जा रहे थे। बरसाना क्षेत्र में राणा की प्याऊ के पास छाता रोड पर मिक्सर मशीन चालक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गये। उनके सिर आदि में गंभीर चोट लगने के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.