मथुरा, सितम्बर 9 -- Mathura News: मथुरा,थाना जमुनापार के अंतर्गत जमुना विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने विवाद होने पर पत्नी की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट करा शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जैंतपुरा, टप्पल, अलीगढ निवासी जगदेव अपनी पत्नी पूजा (32) और करीब 14 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ के साथ लोहवन के समीप जमुना विहार कॉलोनी में रह रहा है। वह ट्रक ड्राइवरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जगदेव व पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आवेश में आकर जगदेव ने पत्नी का चुनरी से गला घौंट दिया। जब उसे लगा कि उसके द्वारा चुनरी से गला घौंटने पर पत्नी मर गयी तो वह भाग गया। इसकी जानकारी होने पर कॉलोनी वासिय...