मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: स्कूल चलो अभियान के तहत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में इस समय दूसरा चरण चल रहा है। अब तक जनपद के साढ़े चार सौ विद्यालय में एक लाख 23 हजार 588 छात्र-छात्राओं ने कक्षा 9 से 12 वीं तक में प्रवेश लिया। विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि कक्षा 9 में 29 हजार 647, कक्षा 10 में 34 हजार 979, कक्षा 11 में 27 हजार 398 कक्षा 12 वीं में 31 हजार 564 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस तरह कुल एक लाख 23 हजार 588 छात्र-छात्राओं ने इन चार कक्षाओं में प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि अभी विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। 20 अगस्त तक इसकी अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं जो छात्र-छात्राएं कक...