मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: मांट और वृंदावन के बीच यमुना नदी पर सफर करने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने यमुना नदी पर बने दो अस्थाई पोंटून पुलों में से देवराहा बाबा घाट वाले पुल को पूरी तरह हटा दिया है, जबकि केशी घाट पर बने दूसरे पुल को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन दोनों पुलों के हटने से मांट और वृंदावन के बीच सीधा संपर्क टूट गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को अब करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर पानीगांव पुल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मानसून की दस्तक के साथ ही यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना और सुरक्षा की दृष्टि से हर साल इन अस्थाई पुलों को हटा दिया जाता है। इस बार भी सुरक्षा का हवाला देकर पुल हटाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ...