Mathura News: महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़, रास्ता रोक तमंचा दिखाकर देता है धमकी
मथुरा, अगस्त 25 -- Mathura News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ पिछले दो साल से छेड़छाड़, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसपी सिटी के आदेश के बाद थाना गोविंदनगर पुलिस ने आरोपी दर्शन चौधरी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयसिंहपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत है और प्रतिदिन अपनी स्कूटी से करीब 22 किलोमीटर दूर ड्यूटी पर आती-जाती है। आरोप है कि जरेलिया ग्राम हसनपुर, थाना नौहझील निवासी दर्शन चौधरी पिछले दो साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है और बदल-बदल कर फोन नंबरों से कॉल व मैसेज करके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।पीड़ित पिता के अनुसार 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.