Mathura News: महिला से धोखाधड़ी कर 30 लाख के जेवर ठगने का आरोपी पकड़ा
मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: थाना हाईवे पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान महिला को बातों लगा धोखाधड़ी कर टप्पेबाजी करते हुए करीब 30 लाख रुपये के जेवर आदि की ठगी करने के आरोप में वांछित को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से टप्पेबाजी कर महिला से लिये जेवर आदि बरामद कर चालान किया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 9 सितंबर को बल्लभकुंज कालोनी, हाइवे निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी थी। इसके माध्यम से अवगत कराया था कि लोकेन्द्र नामक युवक ने उसे बातों में लगाते हुए गुमराह कर टप्पेबाजी करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी कर दो सोने के गले के सेट, दो जोड़ी कानों के सेट, सोने की कानों की सुई-धागा, जोडी सोने के कान के टॉप्स, मंगल-सूत्र, सोने की चार चूड़ियां, सोने की चेन विद ओम, कंठी सोने की, सोने की छह अंगूठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.