मथुरा, नवम्बर 24 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ पुलिस ने पांच दिन पूर्व गांव शेरगढ़ क्षेत्र के गांव लक्ष्मण वीर नगला, अगरयाला निवासी एमसीडी कर्मी की मौत के मामले का खुलासा करते हुए युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद कर चालान किया है। बताते चलें कि गुरुवार को गांव लक्ष्मणवीर नगला, अगरयाला निवासी निवासी युवक विक्की ने तहरीर दी थी। इसके माध्यम से अवगत कराय कि उसके पिता श्याम (59) अपने घर पर सो रहे थे। तभी उनकी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। पुलिस मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक-आंख के मध्य भारी वस्तु मारने से दो फ्रेक्चर आने से मौत होना आया था। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी, लोकल इंटे...