मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: रविवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन का पूजन कर उनके बताए गए समता और समाजवाद का संकल्प दोहराया। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रविवार को सराय शाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला से प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकली गयी। अग्रसेन चौक पर आचार्य पं. मोर मुकुट शास्त्री द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा व हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सभा के अध्यक्ष संजीब जाबिया ने अग्रसेन चौक पर घ्वजारोहण किया और मुख्य अतिथि समाजसेवी त्रिलोक शेरगढिया, सोनू शेरगढ़िया ने विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Mathura News: वृंदावन में पंच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरु अग्रबंधुओं का अध्यक्...