मथुरा, जुलाई 19 -- Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न। इसमें मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई पर जोर दिया गया। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में डीएम सीपी सिंह ने पीसीपीएनडीटी कमेटी को निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु नियमित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराएं। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी/सीएचसी) में उपचार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से अन्यत्र न भटकना पड़े। उन्होंने आभा आईडी जनरेट करने तथा 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी...