मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील मांट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने देने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्साओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों तथा भर्ती मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि सीएचसी में उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जाएं। अनावश्यक बाहर की दवा न लिखी जाए। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर को गहनता से चेक किया तथा दवाओं की एक्सपायरी को भी चेक किया। केंद्र की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एमओआईसी नौहझील एवं खण्...