मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: चंद्रावली देवी मंदिर के समीप स्थित मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर में 38वीं प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार शाम छह बजे होगा। प्रधानाचार्य विवेक दुबे एवं खेल प्रशिक्षक विष्णु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 21 से 24 अगस्त तक विद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में संपूर्ण प्रांत के 12 विद्यालयों की 18 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें करीब 150 छात्र और 80 छात्राए भाग लेंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि किसान इंटर कॉलेज, सौंखखेड़ा के प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव, मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार शर्मा, तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति, ब्रज प्रांत के प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह रहेंगे। यह भी पढ़ें- विवेकानंद विद्या मंदिर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्ता...