मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा महानगर में अभियान चलाते हुए 113 स्थानों से अ‌वैध होर्डिंग्स व विज्ञापन पट हटाए गए। बुधवार को मथुरा क्षेत्र में कृष्णा नगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा तथा गोवर्धन चौराहा से गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 49 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। वृंदावन क्षेत्र में अटल्ला चुंगी से नगर निगम चौराहा तथा नगर निगम चौराहा से चामुंडा देवी मंदिर मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग पर अवैध होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 64 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। इस प्रकार मथुरा एवं वृंदावन में आज चलाए गए अभियान के दौरान कुल 113 अवैध हो...