Mathura News: मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये के पांच पुल स्वीकृत
मथुरा, सितम्बर 20 -- Mathura News: क्षेत्रीय विधायकों की मांग पर जिले में पांच पुलों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन ने प्रदान कर दी है। इन पुलों के निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके सापेक्ष 1.28 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। शासन के विशेष सचिव शेषनाथ ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य योजनांतर्गत (ग्रामीण) के तहत जिले में पांच पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। बेरी से जिरौली वाया धाना जीवना मार्ग के किमी-तीन पर स्थित आगरा कैनाल पर पुल का नव निर्माण 1.19 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 23.94 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। फरह-परखम ओल मार्ग से किरारई मार्ग के किमी-दो स्थित फतेहपुर सीकरी कैनाल पर पुल का नव निर्माण कार्य 1.39 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 27.87 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। गोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.