Mathura News: मथुरा में 10 बिजलीघरों की होगी क्षमतावृद्धि, योजना तैयार
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: बिजली निगम की मथुरा में 10 बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि कराने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। शहर एवं देहात में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे सप्लाई में और सुधार के अलावा ओवरलोडिंग समाप्त होगी। फरह, गोवर्धन, कामर, कोसी, छाता, लक्ष्मीनगर, गनेशरा, रुकमणि विहार, पागल बाबा, वृंदावन, कृष्णानगर आदि बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि का प्लान बनाया गया है। शहर एवं देहात में विद्युत कनेक्शन के साथ विद्युत लोड भी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए बिजली सिस्टम सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसई शहरी मुदित तिवारी के अनुसार कनेक्शनों की संख्या बढ़ रही है। वर्जन-मथुरा में बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि कराई जा रही है। अन्य बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि को प्रस्ताव भेजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.