मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: मैनपुरी जनपद में आयोजित मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में मथुरा की माध्यमिक विद्यालयीय कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीडा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब 17 से 20 अगस्त 2026 तक लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ीयों में भूमि सनोरिया, माधुरी, आयुषी, कशिश और मोहिनी का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप: नवादा ने 10 स...