मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: थाना रिफाइनरी क्षेत्र की टाउनशिप स्थित कल्याण गार्डन कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार कैला देवी मंदिर में दर्शन करने राजस्थान गया था। इसी दौरान चोर मकान से 1.12 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याण गार्डन निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह 16 अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे परिवार के साथ कैला देवी, करौली (राजस्थान) दर्शन करने गई थीं। 17 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:10 बजे पड़ोसी बलवीर सिंह किसी काम से उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तीन मकानों और मंदिर से उड़ाया लाखों का माल चोरी का अंदेशा होने पर उन्होंने गृहस्वामी को फोन कर सूचना दी। परिवार लौटा तो कमरों...