मथुरा, नवम्बर 1 -- Mathura News: नगर के कमला नगर स्थित मकान को निशाना बनाते हुए चोर शनिवार रात लाखों के जेवर-50 हजार रुपये चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है। कमला नगर, कोसीकलां निवासी अजीत सिंह के परिवारीजन शनिवार को बरसाना में दर्शन करने गये थे। उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सो रही थी, तभी देर रात घर में चोरों ने घुस कर अलमारी से हजारों लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी रविवार सुबह होने पर लगी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाल चोरो की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...