मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: तराश मंदिर क्षेत्र में तीन मंजिल मकान को खाली कराये बिना ही नींव से ऊपर उठाने का काम किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी, जिस पर नगर निगम ने मौके पर जाकर कार्य को रुकवाया और नोटिस चस्पा कर दिया। तराश मंदिर क्षेत्र में मुनेश शर्मा का तीन मंजिल मकान है। उन्होंने मकान को जैक के जरिये ऊपर उठाने का ठेका दिया। ठेकेदार ने नगर निगम को सूचना दिये बिना काम शुरू कर दिया। जानकारी पर जब निगम के अधिकारी पहुंचे तो पाया कि मकान में आधा दर्जन परिवार रह रहे हैं और उनके मकान में रहते हुए हाउस लिफ्टिंग की जा रही थी। मकान के पास बिजली के तार झूल रहे हैं, इसके लिये विद्युत विभाग को भी सूचना नहीं दी गई। अधिकारियों ने पाया कि इससे घटना हो सकती थी। मलबा नालियों में जमा होने के कारण जलभराव होने से आसपास के मकानो...