मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: मथुरा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को जनपद में भूमि संरक्षण के कार्य में तेजी लाने के निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मृदा संरक्षण तथा कृषि विकास से संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने जनपद में संचालित योजनाओं आगामी कार्ययोजना पर अनुमोदन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही जनपद में कृषि के विकास के लिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्तुतीकरण भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू मंगल द्वारा किया...