मथुरा, अक्टूबर 1 -- Mathura News: मथुरा। रेलवे प्रशासन द्वारा भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर अवसंरचना विकास कार्य कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा और रेलवे अवसंरचना के विकास को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते भूतेश्वर स्टेशन पर पांच ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 2 से 15 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भूतेश्वर स्टेशन पर पलवल-आगरा कैंट, नई दिल्ली-धौलपुर, शकूर बस्ती-मथुरा जंक्शन, गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन और शकूर बस्ती-मथुरा जंक्शन ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के अस्थायी रूप से बदले गए ठहराव की जानकारी ध्यान में रखें।

हिं...